उत्तराखंड न्यूज नेटवर्क Uknn

  • Home
  • India
  • Tehri
  • उत्तराखंड न्यूज नेटवर्क Uknn

उत्तराखंड न्यूज नेटवर्क Uknn Uknn- Digital news 📟 दिन भर की महत्वपूर्ण खबरें सूचनाऐ और आसपास के घटनाक्रम से हम आपको अवगत कराते हैं ताकि आप भी रहे अपडेट-::-

13/06/2026

शमशेर सिंह- यें है पिथौरागढ़ के युवा जो बोल नहीं सकता, सुन नहीं सकता, लेकिन हुनर तो देखिए उसकी कारीगरी उसका तेज दिमाग और बेहतरीन क्राफ्ट्स देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
युवा गाड़ियों के मॉडल बनाकर रोड़ मैप तैयार करता है और उनको धरातल पर उतरता है





Shamsher Singh

उत्तराखंड_बोर्ड_परीक्षा_2026परीक्षाफल दिनांक 25_अप्रैल_2026 को प्रातः 10 बजे घोषित किया जाएगा...
20/04/2026

उत्तराखंड_बोर्ड_परीक्षा_2026
परीक्षाफल दिनांक 25_अप्रैल_2026 को प्रातः 10 बजे घोषित किया जाएगा...

20/04/2026

जय बाबा केदार की

चम्बा टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन ------  #अध्यक्ष पद पर  #जयवीर रावत निर्वाचित हुए  #सचिव पद पर  #अनिल ...
11/04/2026

चम्बा टैक्सी यूनियन की कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन ------
#अध्यक्ष पद पर #जयवीर रावत निर्वाचित हुए
#सचिव पद पर #अनिल बैलवाल निर्वाचित हुए
#कोषाध्यक्ष पद पर #मनोहर उनियाल निर्वाचित हुए और उपाध्यक्ष का पद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित ------

08/04/2026

नई टिहरी- जिला मुख्यालय मे (प्राइवेट) निजी स्कूल की मनमानी से अभिभावकों मे रोष स्कूल की शिकायत लेकर पहुंचे जिलाधिकारी( DM)से मिलने-
अभिभावकों का कहना है की स्कूल द्वारा तीन माह की फीस एक मुश्त जमा करने, अलग-अलग गतिविधियों का शुल्क,प्रत्येक वर्ष एडमिशन के नाम पे शुल्क,हर वर्ष किताबों को बदलना सहित 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए-----

टिहरी:भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में, पिरोया गया तिलों का तेल, 23 अप्रैल को 6:15 बजे श्...
07/04/2026

टिहरी:भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में, पिरोया गया तिलों का तेल, 23 अप्रैल को 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट---

 #बिग_ब्रेकिंगसुल्याधार में भालू के हमले में लोगों के घायल होने की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रह...
02/04/2026

#बिग_ब्रेकिंग

सुल्याधार में भालू के हमले में लोगों के घायल होने की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आक्रोशित ग्रामीण टिहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों के हमले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसी को लेकर ग्रामीण डीएफओ टिहरी की बरखास्तगी की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नशा मुक्ति की तरफ बढ़तें गाँव----सुदाड़ा में शादी-समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंधउल्लंघन पर ₹21 हजार जुर्माना, सामाज...
22/03/2026

नशा मुक्ति की तरफ बढ़तें गाँव----

सुदाड़ा में शादी-समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
उल्लंघन पर ₹21 हजार जुर्माना, सामाजिक बहिष्कार का भी प्रावधान

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुदाड़ा ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक सराहनीय और साहसिक पहल करते हुए शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय शनिवार को ग्राम पंचायत भवन सुदाडा में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिजेंद्र सकलानी ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में “शराब नहीं संस्कार” मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा का संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि “समाज की असली पहचान उसके संस्कारों से होती है, न कि नशे से। सुडाड़ा का यह निर्णय अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा बनेगा।”

ग्राम सभा में सामाजिक सुधार को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया। समिति में अरविंद सिंह को अध्यक्ष, सरिता सकलानी को उपाध्यक्ष, खेमराज बिजल्वाण को सचिव, सुशीला देवी को सह सचिव तथा दिनेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त दीपक सकलानी, अमिता सकलानी, सविता, ललित कोठारी, अजय बिजल्वाण सूरज, केशव कोठारी, मोहन लाल उनियाल, सुनील कोठारी, ओमप्रकाश सकलानी, मदन तोमर,मनीष उनियाल और कुन्दन लाल सहित अन्य ग्रामीणों को सदस्य नामित किया गया।

ग्राम सभा द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार अब कोई भी ग्रामीण शादी-समारोह या अन्य कार्यक्रमों में शराब का उपयोग नहीं करेगा। विवाह समारोहों में डीजे रात 11 बजे तक ही संचालित किया जाएगा। शराब पीकर गांव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों द्वारा शराब लाने या बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी ग्रामीण द्वारा बाहरी व्यक्ति को शराब उपलब्ध कराना भी दंडनीय होगा।

इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर ₹21 हजार का आर्थिक दंड लगाया जाएगा तथा सामाजिक बहिष्कार की कार्रवाई भी की जाएगी।
ग्रामीणों ने इस निर्णय को समाज के हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे पूरी तरह लागू करने का संकल्प लिया है। क्षेत्र में इसे नशामुक्त समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम से जुड़े कुंभीबाला भट्ट व लक्ष्मी उपस्थिति रहे।

13/03/2026

LPG सिलेंडर को लेकर टिहरी जिलाधिकारी ने क्या कहा सुनिए ----

Address

Tehri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when उत्तराखंड न्यूज नेटवर्क Uknn posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category