MEDIA KTR TV

MEDIA KTR TV आप लोग मेरे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे नात और सलामसिमरी बख्तियारपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधव...
26/08/2026

ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे नात और सलाम

सिमरी बख्तियारपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जुलूस के बाद मेला ग्राउंड में भव्य जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी, इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और अमन के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उलेमाओं ने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में कारी अब्दुल गफ्फार साहब अशरफी मौलाना अब्दुल कुद्दूस मिसबाही, मौलाना वाजिद बोमसी, मौलाना अख्तर अशरफी, मौलाना रिजवान अंसारी कादरी, मौलाना अब्दुल कादरी, मौलाना नूर आलम मिसबाही, मौलाना महबूब आलम अशरफी, मौलाना हैदर अशरफी, मुफ्ती हैदर अशरफी, मौलाना सरफराज आलम अशरफी, मौलाना अब्दुल वहीद कादरी, मौलाना रिजवान हबीबी सहित बड़ी संख्या में उलेमा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा मौलाना अब्दुल वहीद, मौलाना लतीफुर्रसूल कादरी, मौलवी करमेज अशरफी, कारी अहमद अशरफी, मौलाना गुलाम शब्बीर कादरी, मुफ्तिया गुलाब कादरी, मौलाना इरशाद आलम कादरी, मौलाना खुर्शीद, हाफिज नबी शेख, मास्टर अकील अहमद सहरसरी, मुस्तफा अब्दुर्रहमान, जनाब हातिम रजा, अहमद रजा, अब्दुर्रऊफ अशरफी, अब्दुल हई अशरफी, शाह मोहम्मद अशरफी, फरीदुद्दीन अशरफी, मास्टर सलीम हुसैन एवं अब्दुल कय्यूम अशरफी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिला परिषद प्रतिनिधि मारूफ आलम ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जुलूस और जलसे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीओ आलोक राय, डीएसपी डीके पांडे, सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार, शुजा उद्दीन और थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित सलखुआ, बलवाहाट एवं बनमा ईटहरी थाना अध्यक्ष तथा अन्य प्रशासनिक एवं
पुलिस पदाधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे।

प्रशासनिक निगरानी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। #ईद

26/08/2026

जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मेला ग्राउंड में हुआ शानदार जलसा सिमरी बख्तियारपुर
#ईदमिलादउननबी #सिमरीबख्तियारपुर #जलसा #वायरल #विडिओ

26/08/2026

जुलूस-ए-मोहम्मदी में कारी अब्दुल गफ्फार अशरफी का खास पैगाम, सुनिए पूरी बात
#ईद #मिलादउननबी
#सिमरीबख्तियारपुर #सरबेला

26/08/2026

ईद मिलाद उन नबी को लेकर क्या कुछ कह रहे

हैं जिला परिषद मारुफ आलम साहब सुनिए
#ईदमिलादउननबी​



#सहरसा​
#मारुफ​
#आलम​
#जिला​
#परिषद​
#खलीकुर​
#रहमान

प्रधानमंत्री श्री नेरंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन शाह से फोन पर बात कर नेपाल के तबाहकारी बाढ़ पर अपना श...
26/08/2026

प्रधानमंत्री श्री नेरंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन शाह से फोन पर बात कर नेपाल के तबाहकारी बाढ़ पर अपना शोक जताया है। पीएम मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है

सहरसा में मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम  #सहरसा
26/08/2026

सहरसा में मिलाद-उन-नबी पर निकला भव्य जुलूस, सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम #सहरसा

26/08/2026
26/08/2026

मिलाद - उन-नबी के मौके पर निकला भव्य जुलूस सिमरी बख्तियारपुर

रानीबाग में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की रौनक, झंडों से सजा बाजार..
26/08/2026

रानीबाग में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की रौनक, झंडों से सजा बाजार..

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपीलसिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) | प...
26/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) | पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रानीबाग स्थित चौधरी टोला के समीप मैदान में आयोजित होगा, जिसमें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होंगे।

पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को रानी हाट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ आलोक राय ने की। इस दौरान प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीओ आलोक राय एवं डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहेंगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचें। किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि या संदिग्ध सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में डीएसपी धीरेंद्र पांडे, इंस्पेक्टर निवास कुमार, थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं शांति समिति के अध्यक्ष सैयद सुल्तान अशरफ, सचिव सैयद इस्लाम अशरफ, जिला परिषद प्रतिनिधि मारूफ आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैयद गुलजार अशरफ, मो. हस्सान, हसनैन मोहसिन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जावेद इकबाल, शाह मोहम्मद, रिजवान कादरी, मो. मोद्दसीर आलम, अकबर अली, मुफ्ती हैदर, मो. अलकमा अशरफी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Address

Simri Bakhtiarpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MEDIA KTR TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category