हसनपुर विधानसभा

हसनपुर विधानसभा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हसनपुर विधानसभा, Newsstand, Rosera.

01/08/2026
24/07/2026

अपने देश का युवा जाग ज्ञ है

17/06/2026

अब तो विधायक जी आए और इसपर कुछ बोलिए !!

16/06/2026

अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के आज दूसरा दिन स्कूली छात्र छात्राओं ने बिथान बाजार में बर्ग संचालन को लेकर रोड शो करते हुए धरना स्थल प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचा!
#बिथान_में_वर्ग_संचालन_करना_होगा!
Samrat Choudhary Rajesh Verma BJP Bihar Samastipur Tak

बिथान में डिग्री कॉलेज वर्ग संचालन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरूबिथान: बिथान मुख्यालय में डिग्री कॉलेज क...
16/06/2026

बिथान में डिग्री कॉलेज वर्ग संचालन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

बिथान: बिथान मुख्यालय में डिग्री कॉलेज का वर्ग संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर वर्षों से चल रहा असंतोष सोमवार को खुलकर सामने आ गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक बिथान मुख्यालय में वर्ग संचालन शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए अनशन में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार निषाद, भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा, कार्यसमिति सदस्य अरविंद महतो, भाजपा पंचायत अध्यक्ष मनीष पंजियार, पूसहो सरपंच प्रतिनिधि राम उदय कुमार दिवाकर, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार, मनोज मुखिया, सुनील कुमार महतो तथा भाजपा नेता गुलजारी लाल दास सहित कई लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए।

अनशनकारियों का कहना है कि जब डिग्री कॉलेज बिथान मुख्यालय में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है तो वर्ग संचालन कहीं और करने की जिद समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि वर्ग संचालन शुरू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

आंदोलन स्थल पर दिनभर विभिन्न पंचायतों से ग्रामीणों, छात्रों, अभिभावकों, व्यवसायियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। सैकड़ों लोगों ने अनशनकारियों को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही।

ग्रामीणों ने कहा कि बिथान के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि डिग्री कॉलेज का सपना वर्षों से अधूरा पड़ा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी आंदोलन में शामिल होने से यह मुद्दा अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से और अधिक गरमा गया है। लोगों ने मांग की कि अविलंब बिथान मुख्यालय में वर्ग संचालन शुरू कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया जाए।

14/11/2025

प्रबंधन अच्छा नहीं रहने के कारण हसनपुर विधानसभा हारा राजद !!!

Address

Rosera
848205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हसनपुर विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category