06/08/2026
सोहराय पेंटिंग केवल एक कला नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान है। 🎨✨
प्रकृति, पशु-पक्षियों, खेती और जीवन के उत्सव को दर्शाने वाली यह प्राचीन जनजातीय कला सदियों से जनजातीय समुदायों, विशेषकर महिलाओं द्वारा संजोई जाती रही है। हज़ारीबाग की धरती से जन्मी इस अनमोल लोककला को वर्ष 2020 में GI Tag भी प्राप्त हुआ, जिसने इसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।
सोहराय पेंटिंग की सबसे बड़ी खूबसूरती है इसके प्राकृतिक रंग। लाल गेरू, काली मिट्टी, सफेद मिट्टी, पीली मिट्टी और अन्य प्राकृतिक खनिजों से तैयार रंग, जो हर चित्र को प्रकृति से जोड़ते हैं। हाथी, मछली, मोर, पेड़-पौधे और अन्य प्रतीक प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध की कहानी कहते हैं।
का उद्देश्य जनजातीय कलाओं को दुनिया तक पहुँचाना और ग्रामीण जनजातीय कलाकारों के लिए सम्मानजनक आजीविका और नए अवसरों का सृजन करना है।
जब आप BlueKart से पेंटिंग खरीदते हैं, तो आप केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि एक कलाकार के सपनों, एक परिवार की आजीविका और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी समर्थन देते हैं।
✨ आइए, इस अनमोल विरासत का हिस्सा बनिए।
📍 Visit our BlueKart Store: 1st Floor Niranjana Complex, Opp. Sidhu Kanhu Park, Hatma, Ranchi, Jharkhand
🌐 www.mybluekart.in
BlueKart - Bringing Tribal Arts To The World.