01/11/2026
आज तूने मेरे लिए जो व्रत रखा है,
उसमें तेरे प्यार ने हर भगवान को भी झुका रखा है।
माँ, तेरी लंबी उम्र की दुआ मैं भी करता हूँ,
तेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे, बस यही रब से माँगता हूँ।
ना दौलत चाहिए, ना कोई बड़ा नाम चाहिए,
मुझे हर जन्म में बस तेरी गोद और तेरा साथ चाहिए।
क्योंकि दुनिया में लाखों रिश्ते मिल जाएँगे,
लेकिन माँ, तेरे जैसा प्यार कहाँ से लाएँगे। ❤️