21/10/2026
नौ दिन कन्या पूजन, जिंदगीभर बेटी का सम्मान क्यों नहीं?
झुंझुनूं: नवलगढ़ उपखंड की ढाणी धर्माणा में शिक्षाविद् एवं मोटिवेशन गुरु बीएल रणवां के परिवार में पोती आयरा के जन्म पर कुआं पूजन से लेकर दशोठण तक भव्य उत्सव मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। आयोजन में यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि भी पहुंचे।
बीएल रणवां ने कहा कि बेटियों को अच्छी परवरिश, संस्कार और शिक्षा देकर आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए। एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
यह आयोजन समाज को संदेश देता है कि बेटियों के जन्म पर भी बेटों जैसी खुशियां मनाई जानी चाहिए। संदेश साफ है—नौ दिन कन्या पूजन नहीं, जिंदगीभर बेटी का सम्मान। यही सच्ची शक्ति पूजा है।