26/09/2026
😭 #ट्रेनक्राइमन्यूज: #साइकोकिलर: चलती ट्रेन में यात्रियों से ठगी और वसूली, विरोध करने पर धक्का देने का आरोप; साइको किलर रोहित तिवारी गिरफ्तार...
😱 बिहार में रेल पुलिस ने चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाले आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी (25) को गिरफ्तार किया है।
😎 पुलिस के मुताबिक, भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बारिसवन गांव का रहने वाला रोहित तिवारी ट्रेनों के दिव्यांग कोच में चढ़कर खुद को पुलिस, RPF या STF का जवान बताता था। वह यात्रियों से टिकट जांच या ट्रेन में सिगरेट पीने के नाम पर जुर्माना वसूलने की बात कहकर पैसे मांगता था।
💘 आरोप है कि पैसे नहीं देने वाले यात्रियों के साथ मारपीट की जाती थी और गंभीर मामलों में उन्हें चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया जाता था।
💔 हालिया मामले में 21 वर्षीय नितिन कुमार हैदराबाद से घर लौट रहा था। परिवार के अनुसार, नितिन ने बताया था कि उसे ट्रेन में सिगरेट पीते हुए पकड़ने की बात कहकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
😵💫 परिवार से पहले 5 हजार और बाद में 12 हजार रुपये यानी कुल 17 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद नितिन का शव आरा-जगजीवन हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला।
😥 पुलिस ने रोहित तिवारी को मोहनसराय इलाके से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर नितिन का शव बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
#बिहार #ट्रेंडिग
#साइकोकिलर #अरेस्टेड #ट्रेनलूटपाट #दृष्टिपोस्ट
😭😱💘💔😵💫😲😥♨️💥🥺