29/08/2026
गोंडा मंडलीय कारागार में भी मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्यौहार...
मंडलीय कारागार में दिखा रिश्तों को भावुक करने वाली तस्वीरें..हजारों की संख्या में बहने पहुंचकर अपने भाइयों के कलाई पर बांध रही राखी!
रक्षाबंधन पर्व पर कारागार प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है और आज शुक्रवार को मुलाकात के अन्य सभी कार्यक्रमों को रद्द कर पूरे दिन सिर्फ बहनों को भाइयों से मिलने और राखी बांधने की अनुमति दी गई है!
जेल अधीक्षक ने बताया कि आज मुस्लिम समाज की महिलाएं भी अपने बंदी भाइयों से मिलने पहुंच रहीं हैं और उन्हें भी नियमानुसार मुलाकात की अनुमति दी जा रही है!