02/10/2026
ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहडू में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सब डिपो कलैहडू के संचालक सन्तोष राणा तथा सब डिपो रोपड़ी की संचालक बबली ने लोगों को NFSA, PMGKAY एवं ONORC योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं के लाभ एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया।