14/08/2026
भिवानी की टीचर मनीषा की मौत को CBI ने सुसाइड माना है।
CBI ने जांच पूरी कर पंचकूला स्थित विशेष CBI कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पिता संजय को 10 अगस्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई।
पिता संजय बोले: 27 अगस्त को कोर्ट में अगली तारीख है। अभी रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिली है। रिपोर्ट देखने और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही आगे का फैसला लेंगे।
परिवार ने कहा कि यदि रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए तो कोर्ट में CBI की रिपोर्ट को स्वीकार न करने की मांग रखेंगे। मनीषा को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखने की बात कही है।
अब 27 अगस्त की कोर्ट कार्रवाई पर सभी की नजर।