News Today Bihar

News Today Bihar News Today Bihar , न्यूज के लिए आप हमें कॉल कर सकते हैं। 9999147672
(1)

17/03/2026

बिहार में राजनीति उलटफेर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बहुत ही जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। #राजनीति #नीतीश_कुमार

आज दिनांक 17.03.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल की संयु...
17/03/2026

आज दिनांक 17.03.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल एवं श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल की संयुक्त अध्यक्षता में गैस सिलेंडर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें l
सुपौल जिला अन्तर्गत ईण्डेन का 26 एच०पी का 16 एवं भारत गैस का 09 कुल 51 एजेंसी कार्यरत है। जिसमें कुल उपभोक्ताओं की संख्या 5,10,823 है। संबंधित गेस मार्केटिंग कम्पनीयों के द्वारा सुपौल जिले में प्रतिदिन लगभग 5900 LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। जिसे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों द्वारा प्रतिदिन बुकिंग के उपरान्त आपूर्ति किया जा रहा है।
जिला स्तरीय संयुक्त आदेश के द्वारा प्रखंड स्तर पर घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण की निगरानी करने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिले में LPG गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी कर रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। मेसर्स रत्ना इण्डेन ग्रामीण वितरक, प्रखंड राघोपुर के गोदाम पर अनियममितता पाये जाने के पश्चात प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राघोपुर के द्वारा सील बन्द कर दिया गया है, तथा अग्रेत्तर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के प्रतिवेदनानुसार जिले के 51 गैस एजेंसियों में से 42 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 09 पर आज शाम तक गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है।
LPG गैस सिलेंडरों के कमी की अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग में असामान्य तेजी देखी जा रही है, जिस कारण कुछ वितरकों के पास अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो जा रहा है। जिसकी पूर्ति कुछ समय बाद ही हो जा रही है।
वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जिले में LPG गैस सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है।
समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव-वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। अभी तक जिला नियंत्रण कक्ष को कुल 12 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है।

शंकरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  1. शंकरपुर थाना कांड संख्या 60/26 NDPS एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त 1 आशीष कुमार पिता छोटे...
17/03/2026

शंकरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1. शंकरपुर थाना कांड संख्या 60/26 NDPS एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त 1 आशीष कुमार पिता छोटेलाल यादव ग्राम जीतपुर वार्ड नंबर 02
2. N B W वारंटी अभियुक्त 1 कमलेश्वरी यादव
3. राजेश यादव दोनों ग्राम झरकहा वार्ड नं 06
4. कुर्की वारंटी अभियुक्त 1 मनोज शर्मा ग्राम बसंतपुर वार्ड नं 16
सभी थाना शकरपुर जिला मधेपुरा
शंकरपुर थाना आप्राथमिकी संख्या 28/26 अभियुक्त अनरजीत कुमार ग्राम जानकीनगर वार्ड नं 07 थाना बनमनखी जिला पूर्णिया
कुल 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मधेपुरा भेजा गया।

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय , JDU कोटे से 2 डिप्टी सीएम तो BJP के पास आ सकता है गृह...
16/03/2026

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय , JDU कोटे से 2 डिप्टी सीएम तो BJP के पास आ सकता है गृह विभाग ।

15/03/2026

शंकरपुर बाजार / रोशन टेलिकॉम शंकरपुर शशि भूषण कुमार ने मोबाइल खरीदारों के खास ऑफर लेकर आया है ।
आप को बता दूं कि अगर आप शंकरपुर क्षेत्र से हैं तो, रोशन टेलिकॉम शंकरपुर जरूर विजिट करें।

15/03/2026

मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में रोड को लेकर ग्रामीणों ने , चिंता जताया
ग्रामीणों ने कहा कि नेता सिर्फ वोट मांगने आता है ।

15/03/2026

सहरसा में एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है। एक युवक को 12 गीली मार दिया ,मौके पर मौत । सहरसा पुलिस जांच में जुटी।

14/03/2026

सहरसा गोली कांड से पूरे बिहार दहला , घटना ऐसा कि पूरे जिला सहम उठा। सहरसा पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

14/03/2026

शंकरपुर प्रखंड परिसर से महज 30 मीटर दूरी पर चोरों ने ,तकरीबाज 150000लाख का सामान उड़ा ले गया।
ये चोरी CSC संचालक अमित कुमार के दुकान से हुई है ,

13/03/2026

करोड़ों की लागत से बन रही +2 विद्यालय की इमारत के निर्माण में ग्रामीणों द्वारा अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
अब ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग।
शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय बथान परसा के नव निर्मित विद्यालय भवन में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर में लगाई गई कई टाइल्स टूट चुकी हैं, वहीं निर्माण में इस्तेमाल की गई बालू की गुणवत्ता भी काफी खराब बताई जा रही है। इसके अलावा भवन के कुछ हिस्सों में प्लास्टर का कार्य भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य में लापरवाही साफ नजर आ रही है।

12/03/2026

महत्वपूर्ण जानकारी, एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से
जिलाधिकारी ने किया अपील, सुनिए BharatGes,(भारत गैस) indian Ges ( इंडेन गैस) या HP Gas (एचपी गैस) एजेंसी के मालिक गैस सिलेंडर नहीं दे तो इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करें.

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
मधेपुरा जिलास्तरीय सहयता केयर नंबर
06476-222220
मधेपुरा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, अभिषे रंजन
,
















बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ...
10/03/2026

बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के अंतर्गत आज सुपौल एवं मधेपुरा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान सुपौल में 435 करोड़ रु॰ की लागत की 84 योजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रु॰ की लागत की 129 योजनाओं का उद्घाटन किया। यात्रा के क्रम में सुपौल में निर्मली रिंग बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी किया।

वहीं मधेपुरा में 86 करोड़ रु॰ की लागत की 137 योजनाओं का शिलान्यास तथा 216 करोड़ रु॰ की लागत की 158 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का उद्घाटन भी किया।

यात्रा के दौरान सुपौल एवं मधेपुरा में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन संवेदनशील एवं सक्रिय रहे।

इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया। #मधेपुरा #सुपौल

Address

Madhepura

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Today Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category