Pol Kholta Bihar

Pol Kholta Bihar Pol Kholta Bihar
(1)

01/05/2026
Gonda जिले की रुचि दूबे ने हाईस्कूल किया जिला टाप ,स्टेट में भी बनाई जगह टाप टेन की सूची में बनाया जगह हासिल किया पांचवा...
28/04/2026

Gonda जिले की रुचि दूबे ने हाईस्कूल किया जिला टाप ,स्टेट में भी बनाई जगह टाप टेन की सूची में बनाया जगह हासिल किया पांचवां स्थान।
हरिशंकर इंटर कालेज परसा गोड़री की हाईस्कूल की छात्रा रुचि दूबे ने जिले में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया और जिले का नाम प्रदेश में रोशन कर दिया है।
बहुत अच्छा बहुत सुंदर बहुत बहुत बधाइयां रुचि

28/04/2026

मुंगेर में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आम जनता को लू और तपिश से बचाने की यह कोशिश सराहनीय है ​आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में दें।

27/04/2026

खगड़िया में भक्ति की बयार: टीकारामपुर में दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया शुभारंभ

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत टीकारामपुर (मथुरापुर) में आयोजित दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शुभारंभ के पश्चात 51 प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण पूजा-पाठ के साथ किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले का भी आगाज हुआ, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं फलाधिवास संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य रोशनी और भक्ति में सराबोर हो जाएगा।

इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “रामध्वनी जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक समरसता को भी बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार होता है।

कार्यक्रम में कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता उमेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अमित कुमार पटेल, मनोज सिंह, बन्देलाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नबोध सिंह, पंकज सिंह, सुबोध सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह, कृष्णा कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। यह आयोजन आगामी दिनों में और भी भव्य रूप लेने की संभावना है।

Address

Khagaria
KHAGARIAINDIABIHAR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pol Kholta Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category