Ind365

Call Directions Website Contact the business

Ind365 A unit of JanJan Vichar

09/10/2026

जनपथ रोड पर लाल हिट जनता पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शन में PM मोदी के समर्थन में नारे भी लगे।

09/10/2026

कामाख्या जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 58 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों की नागरिकता और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के आधार पर की जानी है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने मामले को लेकर प्रतिक्रिया भी दी।

09/10/2026

जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने कहा, "7 अक्टूबर 2026 को CJP के को-कन्वीनर सौरभ दास का आवेदन न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार यह जानकारी दी गई कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CEC की जवाबदेही के लिए एक प्रदर्शन करेंगे। जानकारी में पाया गया कि उक्त सूचना अत्यंत ही अल्प समय में प्राप्त हुई है। जबकि वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार जंतर मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आवेदन कार्यक्रम के निर्धारित तिथि से 10 दिन पूर्व प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है... निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने पर वर्तमान में जन सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात नियम की स्थिति को देखते हुए जंतर- मंतर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि न्यू दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित निवारक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह भी सूचित किया जाता है कि163 BNSS का उल्लंघन करने या किसी तरह के सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या तोड़-फोड़ करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

08/10/2026

अनुभवी भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता नाना पाटेकर का गोवा में निधन...पुणे ग्रामीण के डोनाजे गांव में नाना पाटेकर के निवास से दृश्य...

08/10/2026

खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "मिथुन दा का जो योगदान कला और संस्कृति जगत में है, उसकी स्वीकृति होनी चाहिए। बंगाल में परिवर्तन में उनका बहुत योगदान है। उनका अनुभव हमारे काम आएगा। बंगालियों का कला और संस्कृति जगत में उत्साह बनेगा। ये बहुत अच्छा निर्णय है।"

08/10/2026

भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम अध्याय का समापन हो गया है। महान अभिनेता और फिल्म निर्माता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि अपनी दमदार आवाज, तीखे संवाद और अलग तरह की अभिनय शैली के लिए करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते थे।
‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘प्रहार’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल किया। उनका अभिनय पर्दे पर सिर्फ किरदार नहीं निभाता था, बल्कि दर्शकों के भीतर तक अपनी छाप छोड़ता था।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीय सिनेमा का यह बेबाक और दमदार कलाकार भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके निभाए किरदार और उनकी आवाज हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रहेंगे।

08/10/2026

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी दिल्ली में GST Council की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में GST से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में राज्यों और केंद्र के प्रतिनिधियों के बीच GST व्यवस्था से जुड़े विषयों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

08/10/2026
07/10/2026

Vinayak Temple में PM Modi ने की पूजा, भगवान से क्या मांगा? VIDEO

Address

1st Floor, Golapi Market, Opp Nidhi Bhawan, Lalmati
Guwahati
781029

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ind365 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ind365:

Shortcuts

Share

Category