Rajkumar Pasi

Rajkumar Pasi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajkumar Pasi, allahabad, Allahabad.

नमस्कार 🙏
मैं राजकुमार त्यागी, एक न्यूज़ रिपोर्टर हूँ।
मेरा उद्देश्य है –
✔️ सच्चाई को जनता तक पहुँचाना
✔️ समाज के मुद्दों को आवाज़ देना
✔️ बिना पक्षपात के निष्पक्ष पत्रकारिता करना

11/08/2026

नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद और बैरियर क्षतिग्रस्त करने के मामले में DCP गंगानगर ने पुलिस कार्रवाई को लेकर अहम जानकारी दी।

11/08/2026

प्रयागराज के नये मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने प्रेस वार्ता में बाढ़, जलभराव और माघ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अभी से जुटने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के जरिए जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।

10/08/2026

प्रयागराज में आबान अहमद के जनाजे के दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। छोटे भाई को आखिरी विदाई देने के लिए उमर अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल से कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा, जहां भारी भीड़ के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

10/08/2026

इलाहाबाद कचहरी अधिवक्ता संघ चुनाव में काउंटिंग के दिन बैलेट पेपर बाहर फेंके जाने से विवाद गहरा गया है। इस घटना के बाद चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं और मामला अब कोर्ट में पहुंच चुका है, जहां आगे के फैसले का इंतजार है।

10/08/2026

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बाइट देते हुए पूरी घटना का खुलासा किया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

09/08/2026

प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालाराम सरोज का पासी समाज के नाम कड़ा और जागरूक करने वाला संदेश सामने आया है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता पर तीखा प्रहार करते हुए स्वाभिमान और अधिकारों के लिए खड़े होने की अपील की। उनके बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश की है।

09/08/2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर केपी ग्राउंड तक भारी जनसैलाब देखने को मिला। पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने युवाओं के साथ खड़े होने का संदेश दिया, वहीं केपी ग्राउंड में कांग्रेस नेताओं और छात्रों ने मिलकर सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।

09/08/2026

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। SSP ने खुद कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक से अधिक ऊंचाई वाले DJ वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।

09/08/2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शहर की कई बड़ी कमियों को खुलकर सामने रखा। उन्होंने साफ शब्दों में सरकार को 3 महीने के भीतर सुधार करने का चैलेंज दिया और कहा ये गोरखपुर है, मुख्यमंत्री योगी का शहर। इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

09/08/2026

पेट्रोल में बढ़ती एथेनॉल मिलावट को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इससे गाड़ियों में खराबी और इंजन सीज जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए जवाबदेही की मांग तेज कर दी है।

Address

Allahabad
Allahabad
221508

Telephone

+918604696074

Website

न्यूज़ सच बोलने की ताकत

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajkumar Pasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajkumar Pasi:

Shortcuts

Share