Tej Tak

Tej Tak media and news company
(1)

14/07/2026

32वीं जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सूरत पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा #तेजतक

14/07/2026

अहमदाबाद में आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
#तेजतक

14/07/2026

अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित पावन ध्वज अनुष्ठान में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
#तेजतक

14/07/2026

सूरत में आगामी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सचिन पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। ज़ोन-6 डीसीपी राजेश परमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान रथ यात्रा के पूरे रूट का भी जायजा लिया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#तेजतक

13/07/2026

गुजरात के डीजीपी जे.एस. मालिके ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

13/07/2026

बैंकॉक के एक बार में भीषण आग लगने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Address

Sachin
Surat
394230

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tej Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share