Janta ki batt

Website

Janta ki batt हर खबर सबसे सटीक , सबसे पहले आप तक , क्योंकि सवाल जनता के हित का , सवाल जनता के सम्मान का सवाल हर एक वर्ग की आवाज का, देखिए हर खबर जनता की बात पर 9138383822

13/10/2026

13/10/2026

पानीपत के अंदर देवी मंदिर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया आप लोग भी एक बार जरूर चाहे और कमेंट में बताएं आपको कैसा लगता है देवी मंदिर

13/10/2026

अर्जुन नगर काबड़ी रोड पर धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
डिस्क्रिप्शन:
अर्जुन नगर, काबड़ी रोड पर मां दुर्गा की भव्य पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है।
Durga

12/10/2026

"दिल्ली के प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ नेहा बोरा दिखीं, वहीं मंच पर मल्लिकार्जुन खड़गे और योगेंद्र यादव के साथ भी नजर आए राहुल गांधी।"

12/10/2026

दिल्ली में विपक्षी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की साथ वाली तस्वीरें चर्चा में।

12/10/2026

"‘मैडम, हम जेल जाने के लिए तैयार हैं’ — प्रियंका गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बुलंद हौसला, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाती नजर आईं प्रियंका गांधी।"

12/10/2026

दिल्ली बना सियासी रणक्षेत्र, प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त बवाल

12/10/2026

11/10/2026

पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और पूर्वांचल के यात्रियों की सुविधाओं को लेकर शुरू हुआ पूर्वांचल समाज का आंदोलन आखिरकार एक महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचा। कई दिनों तक शांतिपूर्ण धरना, अनशन और लगातार संघर्ष करने के बाद समाज की मांगों पर सकारात्मक पहल हुई, जिसे पूर्वांचल समाज ने अपनी एकता और संघर्ष की जीत बताया।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल समाज की है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की, जिसके कारण प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को उनकी मांगों पर ध्यान देना पड़ा। आंदोलन के दौरान समाज को विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।
पूर्वांचल समाज के नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल ट्रेनों के ठहराव का नहीं था, बल्कि लाखों यात्रियों की सुविधा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई थी। उन्होंने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी समाज के हितों की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो पूर्वांचल समाज इसी तरह एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता समाज की एकता, धैर्य और विश्वास का परिणाम है। सभी लोगों से अपील की गई कि वे इसी तरह संगठित रहें और समाज के विकास एवं अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करें।
अंत में पूर्वांचल समाज ने कहा, "यह जीत पूरे पूर्वांचल समाज की जीत है। हम सभी साथ थे, साथ हैं और आगे भी समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे।" अध्यक्ष उमाशंकर राय
#पूर्वांचल_की_जीत #सरकार_ने_मानी_मांग

11/10/2026

पानीपत में कम्युनिस्ट पार्टी ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जताया विरोध
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पानीपत कम्युनिस्ट पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

Address

Panipat
Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta ki batt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category