15/07/2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को बढ़ावा देने को लेकर लगाए गए हितों के टकराव और निजी फायदे के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और भारत के आयात बिल में कमी लाने के लिए वैकल्पिक ईंधन का समर्थन करते रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, "यदि आप E20 फ्यूल नहीं चाहते हैं, तो 100% पेट्रोल खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।"