श्रावस्ती-माँगे-बदलाव

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • श्रावस्ती-माँगे-बदलाव

श्रावस्ती-माँगे-बदलाव Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्रावस्ती-माँगे-बदलाव, Newsstand, Patrakar Puram Lucknow, Lucknow.

  भारत और नेपाल के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए 4-लेन बाराबंकी-बहराइच राजमार्गशनिवार को जारी ए...
12/04/2026

भारत और नेपाल के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए 4-लेन बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के 4-लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड बाराबंकी-बहराइच खंड के निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रूपाईडीहा लैंड पोर्ट और पास के नेपालगंज से कनेक्टिविटी में सुधार करके, इस परियोजना से सीमा पार वाणिज्य को बढ़ावा मिलने, क्षेत्रीय आजीविका को समर्थन मिलने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

विभिन्न सीमा बिंदुओं में से, रूपाईडीहा-नेपालगंज मार्ग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत से नेपाल को होने वाले अधिकांश निर्यात का संचालन अकेले इसी सीमा मार्ग से होता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नए एनएच-927 के निर्माण से मिलने वाली तेज और अधिक विश्वसनीय कनेक्टिविटी के चलते आने वाले वर्षों में इस मार्ग से व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

इस गलियारे के माध्यम से भारत-नेपाल व्यापार का एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू कृषि और खाद्य उत्पादों की आवाजाही है।

इस राजमार्ग परियोजना से परिवहन समय में लगभग 50 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, जिससे बाराबंकी और बहराइच के बीच यात्रा की अवधि लगभग 150 मिनट से घटकर 75 मिनट हो जाएगी, जबकि वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

“तेज़ आवागमन से सब्जियों और दुग्ध उत्पादों जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की बर्बादी कम होगी, जिससे सीमा के दोनों ओर के किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर संपर्क से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के किसानों को नेपाल के बड़े बाजारों तक पहुँचने में मदद मिलेगी, जिससे संभावित रूप से आय में वृद्धि होगी और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी,” मंत्रालय ने बताया।

कृषि उत्पादों के अलावा, यह गलियारा दवाओं और उपभोक्ता वस्तुओं जैसी आवश्यक आपूर्ति की आवाजाही में भी सहायक है - जो नेपाल की अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

बेहतर सड़क नेटवर्क रुपाईडीहा में लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के विकास में सहायक होगा, जहां दैनिक ट्रक आवागमन में उल्लेखनीय वृद्धि होने का अनुमान है, जो सीमा पार व्यापार की मात्रा में मजबूत वृद्धि की संभावना को दर्शाता है।

आवागमन में इस वृद्धि से गलियारे के साथ-साथ भंडारण, परिवहन सेवाओं और लॉजिस्टिक्स व्यवसायों के लिए अवसर पैदा होंगे।

–आईएएनs

लंबी उम्र का राज हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, और अक्सर हमें शाकाहार के फायदों के बारे में ही सुनने को मिलता है। लेकिन ...
11/04/2026

लंबी उम्र का राज हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, और अक्सर हमें शाकाहार के फायदों के बारे में ही सुनने को मिलता है। लेकिन हाल ही में बुजुर्गों पर हुए एक बड़े वैज्ञानिक शोध ने इस धारणा को थोड़ा बदल दिया है, खासकर उन लोगों के लिए जो 80 साल की उम्र पार कर चुके हैं।

चीन में हुए 'चाइनीज लोंगिट्यूडिनल हेल्दी लोंगेविटी सर्वे' (CLHLS) के अनुसार, जो बुजुर्ग अपनी डाइट में नियमित रूप से मांस शामिल करते हैं, उनके 100 साल की उम्र तक पहुँचने की संभावना शाकाहारियों की तुलना में अधिक पाई गई। विज्ञान के अनुसार, बढ़ती उम्र में शरीर की मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं और भूख कम हो जाती है, जिसे 'सरकोपेनिया' कहते हैं। मांस में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, विटामिन B12 और आयरन बुजुर्गों में कुपोषण को रोकने और शारीरिक मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, शोध यह भी साफ करता है कि यह फायदा मुख्य रूप से उन बुजुर्गों में देखा गया जिनका वजन कम था या जिन्हें पोषण की सख्त जरूरत थी।

स्वस्थ रहने के लिए अपनी उम्र और शरीर की जरूरतों के हिसाब से डाइट चुनें। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो पर्याप्त प्रोटीन लेना सुनिश्चित करें ताकि आपकी मांसपेशियाँ और हड्डियाँ लंबे समय तक आपका साथ दे सकें।

सोर्स: साइंस अलर्ट (ScienceAlert)

11/04/2026

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले जी का जन्मदिन 11अप्रैल (1827) सभी भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। महामना ने अपनी जीवन संगिनी माता सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत का पहला बालिका विद्यालय 1848 में खोले और समाज में शिक्षा की अलख जगाई।
🔹 जाति भेदभाव, छुआछूत और ऊँच-नीच के खिलाफ आवाज उठाई।

🚩⚡⭐🇮🇳💐

#समाजसुधारकमहात्माज्योतिरावफुलेजी



“पाकिस्तान ने युद्ध रुकवा दिया…” — इस बयान ने जितनी सुर्खियां बटोरीं, उससे ज़्यादा सवाल खड़े कर दिए।जब ज़मीन पर हालात अब...
11/04/2026

“पाकिस्तान ने युद्ध रुकवा दिया…” — इस बयान ने जितनी सुर्खियां बटोरीं, उससे ज़्यादा सवाल खड़े कर दिए।

जब ज़मीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं, सीजफायर को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है,
तो इतनी जल्दी किसी एक पक्ष को श्रेय देने की क्या जल्दबाज़ी है?

क्या ये बयान तथ्यों पर आधारित था,
या फिर एक खास राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश?

अगर सीजफायर होता भी है,
तो क्या अपने ही देश की भूमिका को नजरअंदाज कर देना सही है?

यही सोचने वाली बात है कि हर बार अपने देश से पहले दूसरे देश की तारीफ क्यों निकलती है।

ये सिर्फ एक बयान नहीं,
बल्कि सोच और प्राथमिकता का आईना है — देश पहले या राजनीति?

डिस्क्लेमर: यह पोस्ट सार्वजनिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है। इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि मुद्दे पर विचार प्रस्तुत करना है।

11/04/2026

ये लखनऊ की रोड है श्रावस्ती में इतनी साफ कोई रोड हो तो फोटो भेजो

11/04/2026
11/04/2026

भाववा नाका श्रावस्ती

11/04/2026

बाटी चोखा खाने का अवसर मिला #बहराइच #श्रावस्ती #भिनगा मार्ग पर #बाटी_चोखा

09/04/2026

* श्रावस्ती कि सियासत* इस कदर *अवाम* पर *अहसान* करती है...
पहले *छीन* लेती है *आँखें,*
फिर *चश्मे* दान करती है...!! 👓😔🖤

  श्रावस्ती ज़िले को छोड़ कर  क्योंकि यहाँ  प्रतिनिधि अपनी अमीर जनताकी  baat रख नहीं पा रहेंYogi Government: पीपीपी मॉडल...
09/04/2026

श्रावस्ती ज़िले को छोड़ कर क्योंकि यहाँ प्रतिनिधि अपनी अमीर जनताकी baat रख नहीं पा रहें

Yogi Government: पीपीपी मॉडल पर यूपी के 49 बस स्टेशनों का कायाकल्प: एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
यूपी सरकार ने पीपीपी मॉडल पर 49 बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी, जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, परियोजना में हजारों करोड़ निवेश और बेहतर यात्री सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

पीपीपी मॉडल पर यूपी के 49 बस स्टेशनों का कायाकल्प: एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होंगे आधुनिक बस अड्डे (फोटो सोर्स : भाषा
पीपीपी मॉडल पर यूपी के 49 बस स्टेशनों का कायाकल्प: एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होंगे आधुनिक बस अड्डे

उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पीपीपी (सार्वजनिक-निजी सहभागिता) मॉडल पर बस स्टेशनों के विकास के द्वितीय चरण को मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के 49 बस स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा, जिन्हें एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बस स्टेशन

परियोजना के तहत बस अड्डों को केवल परिवहन केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों को अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, वीआईपी लाउंज, फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

डीबीएफओटी मॉडल पर होगी परियोजना

यह पूरी परियोजना डीबीएफओटी (डिजाइन, बिल्ट, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) मॉडल पर लागू की जाएगी। इसका अर्थ है कि निजी निवेशक ही इन बस स्टेशनों का निर्माण, संचालन और वित्त पोषण करेंगे, जबकि सरकार पर किसी प्रकार का सीधा वित्तीय बोझ नहीं आएगा। लीज अवधि पूरी होने के बाद इन बस स्टेशनों का स्वामित्व स्वतः ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

49 बस स्टेशनों का चयन

प्रारंभिक रूप से प्रस्तावित 54 बस स्टेशनों में से 6 अनुपयुक्त स्टेशनों को हटाकर तथा चंदौली जनपद को शामिल करते हुए कुल 49 बस स्टेशनों को इस चरण में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही योजना के दायरे में अब 52 जनपद आ जाएंगे।

परियोजना की समयसीमा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, इस परियोजना को पूरा करने के लिए निवेशकों को 8 वर्ष का समय दिया गया है। इसके अलावा, कार्य शुरू करने की समय सीमा 6 माह से बढ़ाकर 12 माह कर दी गई है, जिससे निवेशकों को बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके।

निवेशकों को दी गई रियायतें

निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण रियायतें दी हैं। तकनीकी क्षमता की शर्त को 150% से घटाकर 100% कर दिया गया है। वहीं, नेट वर्थ की अनिवार्यता परियोजना लागत का 25% निर्धारित की गई है। इसके अलावा, कंसोर्टियम में सदस्यों की अधिकतम संख्या 3 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है, जिससे अधिक कंपनियां मिलकर इस परियोजना में भाग ले सकें।

₹4000 करोड़ से अधिक निवेश की उम्मीद

इस परियोजना में ₹4000 करोड़ से अधिक के निवेश का अनुमान लगाया गया है। पहले चरण में ही लगभग ₹2500 करोड़ का निवेश प्रस्तावित था। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सार्वजनिक और व्यावसायिक उपयोग का संतुलन

परियोजना के तहत कुल क्षेत्रफल का लगभग 55% हिस्सा सार्वजनिक सुविधाओं के लिए और 45% हिस्सा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

तीन जनपदों में नए बस स्टेशन

कैबिनेट ने सिकंदराराऊ (हाथरस), नरौरा (बुलंदशहर) और तुलसीपुर ( #बलरामपुर) में नए बस स्टेशनों के निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि हस्तांतरण को भी मंजूरी दी है। नरौरा में बस स्टेशन के साथ डिपो कार्यशाला भी बनाई जाएगी, जबकि तुलसीपुर में #देवीपाटन मंदिर के पास आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन 15 से 23 लाख यात्री बस सेवाओं का उपयोग करते हैं, जो त्योहारों के दौरान बढ़कर 30 से 35 लाख तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में यह योजना यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

शहरी विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह #परियोजना केवल #परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे शहरी विकास को भी गति मिलेगी। बस स्टेशनों के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

शहर बदलने का मतलब यह नहीं नहीं कि घर के बने खाने से दूर होना पड़े। 5 किलो भारतगैस/ HP/Indian  मिनी उन लोगों के लिए है जो...
08/04/2026

शहर बदलने का मतलब यह नहीं नहीं कि घर के बने खाने से दूर होना पड़े। 5 किलो भारतगैस/ HP/Indian मिनी उन लोगों के लिए है जो शहर बदलते रहते हैं। बस अपने नज़दीकी भारतगैस वितरक के पास एक वैध पहचान पत्र के साथ जाएँ और अपना सिलेंडर तुरंत ले जाएँ – आवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। यह तेज़, आसान और हर उस व्यक्ति के लिए है जिसे बिना झंझट के स्वच्छ ईंधन चाहिए।

RTI मे पहली अपील
08/04/2026

RTI मे पहली अपील

Address

Patrakar Puram Lucknow
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्रावस्ती-माँगे-बदलाव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category