11/08/2026
#गोपालगंज :- पासपोर्ट सत्यापन को लेकर गोपालगंज पुलिस ने जारी किए सख्त और अहम निर्देश। अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदक को सिर्फ सत्यापन के नाम पर थाना आने की जरूरत नहीं। सेक्टर पदाधिकारी और थानाध्यक्ष स्वयं करेंगे पासपोर्ट सत्यापन, चौकीदार-सिपाही या अधीनस्थ कर्मियों को नहीं दी गई जिम्मेदारी। सत्यापन के नाम पर पैसे या किसी तरह के अनुचित लाभ की मांग करने वालों पर होगी कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई। पुलिस की अपील- किसी को पैसा न दें, अनियमितता की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9031827299 पर दें। फोटो, वीडियो, ऑडियो या स्क्रीनशॉट जैसे साक्ष्य WhatsApp के जरिए भी साझा किए जा सकता हैं। #बिहार